कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस फोटो 29 बांका 9 : केक काटते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांका : बांका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बांका जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन करते हुए केक काटा गया साथ ही मिठाईयां बांटी गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1885 में आज के ही दिन डॉ ए ओ ह्यूम के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गयी थी. जिसका मूल उद्देश्य भारत को गुलामी से मुक्त करना रहा है. देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहा. अंतत: देश आजाद हुआ. इसके बाद भी पार्टी देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए सदेव तत्पर है और आगे भी रहेगा. आज यदि हम आजाद भारत में सांस ले रहे है तो यह कांग्रेस पार्टी का ही देन है. इस पार्टी को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, खान अब्दुल गफ्फार खान, डाॅ राजेंद्र प्रसाद, कमला नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे महा पुरूषों ने खून पसीने से सिंचित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है. इनके अलावे सभा को महेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद यादव, अजय चक्रवर्ती, कमलाकांत झा सहित कई लोगों ने संबोधित करते हुए पार्टी के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. साथ ही उनके निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर आशुतोष कुमार सिंह, जय प्रकाश साह, विनय कापरी, जागेश्वर पासवान, अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश दास, पूर्णिमा चक्रवर्ती, निखिल घोषाल, राहुल देव सिंह, सुबोध मिश्रा, मनीष घोष, नारायण सिंह, मो. सरताज, राकेश मेहता, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, अमित सिन्हा, रिता झा, अल्पी दास, सिताबी दास, खगेश कुमार झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस
कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस फोटो 29 बांका 9 : केक काटते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, बांका : बांका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बांका जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजीव […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement