डीएलएड में नामांकन को ले जांच परीक्षा का आयोजन

धोरैया: शहीद वासुदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज धोरैया में रविवार को डीएलएड कोर्स के सत्र 2015-17 के नामांकन हेतु जांच परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय भवन में संपन्न हुआ़ परीक्षा में कुल 72 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए प्राचार्य दिलीप साहा ने बताया कि जांच परीक्षा की उत्तर पुस्तिका इस राज्य से बाहर मूल्यांकन हेतु भेजी जायेगी़ पंद्रह से […]
निकटवर्ती जिला के गोड्डा के अधिकांश छात्र छात्रएं नामांकन में अधिक दिलचस्पी दिखायी़ बताते चले कि वैसे छात्र जो आर्थिक आभाव के कारण बाहर जाकर शिक्षक प्रशिक्षण का नामांकन नहीं ले पाते थे उनके लिये यहां नामांकन लेना एवं प्रशिक्षण पूरा करना अब आसान हो गया है़ इस महाविद्यालय के बगल में बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया के नाम से बीएड कोर्स भी संचालित हो रहा है़.
पिछले चार वर्षों से विश्वविद्यालय स्तर पर यहां के छात्र ना सिर्फ प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करते रहे हैं बल्कि संपूर्ण रिजल्ट के लिहाज से भी यह कॉलेज विश्वविद्यालय स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है़ उत्कृष्ठ शिक्षण व्यवस्था के कारण अभिभावकों को भी यह उम्मीद है कि एसबीटीटी कॉलेज भी बिहार स्तर पर सफलता की बुलंदियों को छुयेगा़ जांच परीक्षा के सफल संचालन में प्राचार्य के अलावे डॉ शालिनी शर्मा, अनिल कुमार सिंह, अवनीश कुमार, रानी कुमारी ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










