रेल लूटकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 8:30 AM

विज्ञापन

कटोरिया. सुइया पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम से सुइया ओपी में सड़क लूट व रेल लूट को लेकर मामला दर्ज है. अभियुक्त परमेश्वर पंडित व सुरेंद्र यादव झाझा रेल लूट मामले का फरार अभियुक्त था. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस अभियान में सुइया ओपी अध्यक्ष उमाशंकर कामत व लक्ष्मीपुर […]

विज्ञापन

कटोरिया. सुइया पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम से सुइया ओपी में सड़क लूट व रेल लूट को लेकर मामला दर्ज है. अभियुक्त परमेश्वर पंडित व सुरेंद्र यादव झाझा रेल लूट मामले का फरार अभियुक्त था. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस अभियान में सुइया ओपी अध्यक्ष उमाशंकर कामत व लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती सहित दोनों थाना के सैप जवान शामिल थे. सुईया ओपी अध्यक्ष के अनुसार दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता रेल डकैती, अपहरण व कई सड़क लूट में है. पुलिस के अनुसार उक्त गांव में लगभग 10 अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं, जिनको जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. परमेश्वर पंडित को उनके घर से व सुरेन्द्र यादव को जिन्हारा बाजार स्थित एक तेल मील से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन