ePaper

वाहन चेकिंग के दौरान 189 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

Updated at : 27 Feb 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान 189 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

बौंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. हालांकि, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि बौंसी थाना के पुअनि बिंदेश्वरी मंडल सशस्त्र बल के जवान संजीव कुमार भारती और गौरव कुमार के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे. भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग पर सुखनियां पुल के पास वाहन जांच के दौरान हंसडीहा की ओर से आ रही एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार (संख्या BR10D-1191) को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद चालक ने सड़क किनारे गाड़ी छोड़ दी और अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों की ओर भाग निकला. वाहन की तलाशी के दौरान कार से कुल 189 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इसमें 14 कार्टून (375 एमएल की 24 बोतल प्रति कार्टून) कुल 126 लीटर तथा 7 कार्टून (375 एमएल की 24 बोतल प्रति कार्टून) कुल 63 लीटर शामिल हैं. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है. मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस फरार चालक और वाहन मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन