अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बांका : पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिचालन में विफल रहने व अवैध वसूली के आरोप में भलजोर चेक पोस्ट बौंसी में तैनात सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने बताया है कि भलजोर चेक […]
विज्ञापन
बांका : पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिचालन में विफल रहने व अवैध वसूली के आरोप में भलजोर चेक पोस्ट बौंसी में तैनात सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक बड़ी कार्रवाई की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
एसपी ने बताया है कि भलजोर चेक पोस्ट पर विगत 15 फरवरी को सअनि की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. जहां अवैध वसुली की एक वायरल वीडियो की जांच के बाद मामला सही पाया गया. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. वायरल वीडियो में सहयोगी गृहरक्षक 11344 अवध किशोर यादव को भी दो वर्ष के लिए कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है.
जबकि अन्य चार गृहरक्षक को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति के लिए डीएम को लिखा गया है. एसपी ने आगे बताया है कि वाहनों को रोककर अवैध वसूली के साथ-साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में फुल्लीडुमर थाना में पदस्थापित पुअनि उमेश झा को भी दोषी पाकर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है. उधर एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन