बड़े पापा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2020 4:33 PM
बांका / कटोरिया : जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को तार-तार कर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, बांका […]
बांका / कटोरिया : जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को तार-तार कर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया नाबालिग भतीजी के साथ उसके ही सगे बड़े पापा द्वारा रिश्ते को तार-तार कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना की रात पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ घर में थी. माता-पिता दोनों बाहर गये थे. रात्रि में जब पीड़िता लघुशंका के बाद कमरे के अंदर जा रही थी, तभी उसके पिता के बड़े भाई योगेंद्र ठाकुर ने दबोच लिया और अपनी हवस की आग बुझायी. घटना गत 26 जनवरी रविवार की रात की बतायी जा रही है.
घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित योगेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बांका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










