ePaper

घोघी बरियारपुर की घटना के कारण जमालपुर में 55 मिनट तक रुकी रही विक्रमशिला एक्सप्रेस

Updated at : 11 Dec 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
घोघी बरियारपुर की घटना के कारण जमालपुर  में 55 मिनट तक रुकी रही विक्रमशिला एक्सप्रेस

जमालपुर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर और कजरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेल परिचालन बाधित करने के कारण मंगलवार को जमालपुर में 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा तक रोके रखा गया. जिसके कारण यात्री परेशान और हलकान रहे. बताया गया कि अभयपुर और […]

विज्ञापन
जमालपुर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर और कजरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेल परिचालन बाधित करने के कारण मंगलवार को जमालपुर में 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा तक रोके रखा गया. जिसके कारण यात्री परेशान और हलकान रहे.
बताया गया कि अभयपुर और कजरा रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 381-4/5 के निकट और घोघी बरियारपुर के पास जमालपुर से जा रही 13241 अप बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को वहां के आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया था. वे लोग वहां के एक स्थानीय नेता के अपहरण की घटना को लेकर प्रशासनिक विफलता के विरोध में रेलवे पटरी पर उतर गए थे.
जिसके कारण वहां बांका इंटरसिटी पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 13:05 बजे तक रुकी रही. इसी कारण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कंट्रोल कर रोके रखा गया. बाद में रेलवे ट्रैक को बाधित करने की जानकारी मिलते ही रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों को हटाया जा सका.
इस क्रम में विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां 12:25 बजे से 13:20 बजे तक रुकी रही. बताया गया कि इस बीच यहां रेल यात्री परिचालन विभाग के विरुद्ध आक्रोशित हो गए थे. जिसे किसी प्रकार स्थानीय रेल अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन