ईमानदारी पूर्वक दुकान चलायें पीडीएस के दुकानदार : डीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांका : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को नव चयनित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मौजूद जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी पीडीएस दुकानदारों को उनके चयन पर बधाई दी और उन्हें ईमानदारी पूर्वक दुकान चलाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि गोदाम का जो लोकेशन विभाग को उपलब्ध […]
विज्ञापन
बांका : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को नव चयनित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मौजूद जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी पीडीएस दुकानदारों को उनके चयन पर बधाई दी और उन्हें ईमानदारी पूर्वक दुकान चलाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि गोदाम का जो लोकेशन विभाग को उपलब्ध कराया गया है वहां ही पीडीएस की सामग्री रखी होनी चाहिए.
इस दौरान मौजूद अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी से नव नियुक्त विक्रेताओं के व्यापार स्थल, माप तोल के कागजात व सूचना पट की जानकारी लेने पर एमओ ने बताया कि कुछ नव नियुक्त विक्रेताओं के द्वारा अब तक कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया है.जिसे डीएम ने सभी कोरम पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर टीओ नवल किशोर यादव, एसडीओ मनोज कुमार सहित अन्य जनवितरण िवक्रेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










