बेलहर : पुलिस को चकमा देकर थाने से अपराधी फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेलहर : थाना क्षेत्र के बसमत्ता स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को लूटने पहुंचे गिरफ्तार छह अपराधियों में से एक गुरुवार की सुबह थाना परिसर से भाग गया. हाजत में बंद गिरफ्तार बैंक लुटेरा शंभुगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी रूपेश कुमार दास ने शौच जाने की बात चौकीदार से कही. इसके बाद […]
विज्ञापन
बेलहर : थाना क्षेत्र के बसमत्ता स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को लूटने पहुंचे गिरफ्तार छह अपराधियों में से एक गुरुवार की सुबह थाना परिसर से भाग गया. हाजत में बंद गिरफ्तार बैंक लुटेरा शंभुगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी रूपेश कुमार दास ने शौच जाने की बात चौकीदार से कही. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात चौकीदार श्यामसुंदर दास उसे शौच के लिए ले जाने लगा. इसी दौरान बैंक लूटेरा चौकीदार को चकमा देकर थाना परिसर के पीछे वाला चहारदीवारी को फांद कर फरार हो गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन