मुहर्रम जुलूस के लिए लेना होगा लाइसेंस: एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

बांका : मुहर्रम के मद्देनजर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी अध्यक्षता में गुरुवार के शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई. मौके पर एसडीओ ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के लिए लाइसेंस बनाना आवश्यक होगा. साथ ही निर्धारित समय व रूट चार्ट के अनुसार जुलूस निकला जाना है. जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. […]

विज्ञापन

बांका : मुहर्रम के मद्देनजर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी अध्यक्षता में गुरुवार के शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई. मौके पर एसडीओ ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के लिए लाइसेंस बनाना आवश्यक होगा. साथ ही निर्धारित समय व रूट चार्ट के अनुसार जुलूस निकला जाना है. जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जुलूस लाइसेंस एसडीपीओ कार्यालय से निर्गत किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रत्येक जुलूस लाइसेंस के लिए कम से कम दस व्यक्तियों का नाम व पता के साथ-साथ उनका आधार कार्ड की छायाप्रति व मोबाइल नंबर अंकित होना जरूरी है. पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी. जुलूस की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी.
इसके अलावा बैठक में कर्बला स्थल की साफ-सफाई व पेयजल आदि की व्यवस्था पर बल दिया गया. एसडीओ ने मुहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही साथ स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गयी.
कहा कि पर्व के दौरान झूठी अफवाहों से बचना है और वैसे अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. अनुमंडल कार्यालय परिसर में कंट्रोल रुम की स्थापना की जायेगी. जहां आमलोग किसी भी छोटी मोटी घटनाओं को जानकारी दे सकते है.
बैठक के दौरान सदर थाना क्षेत्र के विदायडीह गांव के दो गुटों के अल्पसंख्यक समुदाय ने जुलूस के लिए अलग-अलग समय के निर्धारण की बात रखी. जिस पर एसडीओ ने दोनों की मांग पर सहमति का अश्वासन दिया. उधर एसडीओ ने बताया कि मुहर्रम को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 107 की कार्यवाई की जा रही है. 397 लोगों के विरुद्ध 107 का नोटिस भेजा जा रहा है. जिसमें से अब तक 16 लोगों के द्वार बांड भराया गया.
जबकि विभिन्न थानों से 107 की कार्यवाई के लिए 13 प्रस्ताव प्राप्त हुए है. बैठक में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा, सीओ सुजीत कुमार, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित क्षेत्र के अल्पसंख्यक सुमदाय के दर्जनों बुद्धिजीवी व समाजसेवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन