मैनेजर ने कार्यभार संभालते ही बदली थाना की सूरत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटोरिया : बांका जिला के सभी थाना में थाना मैनेजर के पदस्थापन के साथ ही थाना कैंपस की सूरत बदलती दिख रही है. कटोरिया सहित क्षेत्र के सभी थाना परिसर में साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. साफ-सफाई के बाद थाना कैंपस में जब्त वाहनों को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं फूल-पत्ती […]
विज्ञापन
कटोरिया : बांका जिला के सभी थाना में थाना मैनेजर के पदस्थापन के साथ ही थाना कैंपस की सूरत बदलती दिख रही है. कटोरिया सहित क्षेत्र के सभी थाना परिसर में साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. साफ-सफाई के बाद थाना कैंपस में जब्त वाहनों को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं फूल-पत्ती लगाने का भी कार्य किया जायेगा. कटोरिया थाना के मैनेजर अजय वर्मा ने भी करीब पांच दिनों पहले ही कार्यभार संभाली है.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने थाना परिसर में दूसरे दिन से ही मजदूरों के सहयोग से साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया है. पेड़-पौधों की लटकती टहनियों की छंटनी एवं उबड़-खाबड़ जमीन को समतल भी कराया जा रहा है.
थाना मैनेजर ने यहां एक पंजी का भी संधारण किया है. जिसमें थाना पहुंचने वाले आगंतुकों के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किये जा रहे हैं. इस पंजी के संधारण से बेवजह थाना पहुंचने वाले कुर्ताधारियों व बिचौलिया स्वभाव के लोगों पर अंकुश भी लगेगा. थाना पहुंचने वाले लोगों का स्वागत ठंडा मिनरल वाटर से हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन