ePaper

मुड़ियारी मोड़ व बुढ़वातरी दूबे मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 02 Jul 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
मुड़ियारी मोड़ व बुढ़वातरी दूबे मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

कटोरिया : प्रखंड के मुड़ियारी एवं बुढ़वातरी गांव स्थित प्रसिद्ध दूबे भयहरण मंदिर में सोमवार को वार्षिक जनार पूजा धूमधाम से आयोजित हुआ. दोनों जगहों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक उमड़ती रही. बुढ़वातरी मंदिर में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दरभाषण नदी में स्नान कर दंड प्रणाम करते हुए […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के मुड़ियारी एवं बुढ़वातरी गांव स्थित प्रसिद्ध दूबे भयहरण मंदिर में सोमवार को वार्षिक जनार पूजा धूमधाम से आयोजित हुआ. दोनों जगहों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक उमड़ती रही. बुढ़वातरी मंदिर में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दरभाषण नदी में स्नान कर दंड प्रणाम करते हुए मंदिर की परिक्रमा भी की.

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में ही अरबा चावल व दूध से निर्मित खीर का प्रसाद तैयार किया गया. दूबे बाबा को भोग लगा कर जनार-पूजा की गयी. फिर मंदिर परिसर में ही दो दर्जन ब्राह्मणों को भोजन भी करायी गयी. क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि दूबे मंदिर में सर्प या बिच्छू दंश के पहुंचने वाले अधिकांश मरीज ठीक होकर लौटते हैं. मुड़ियारी मोड़ स्थित दूबे मंदिर में गुलाबी पांडेय द्वारा जनार पूजा करायी गयी.
ब्राह्मण भोज के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ. यहां आयोजन को सफल बनाने में पुजारिन जीरा देवी, नरेश यादव, भोला यादव, राजकिशोर यादव, चंदन ठाकुर, मिथलेश यादव, निरंजन ठाकुर, उमेश ठाकुर आदि ने अहम भूमिका निभायी. इधर कठौन पंचायत के बुढ़वातरी दूबे मंदिर में पारंपरिक ढंग से मिट्टी के बर्तन में खीर का प्रसाद तैयार कर भोग लगायी गयी. फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ. यहां हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं. यहां आयोजन को सफल बनाने में ज्योतिंद्र महतो, हरि महतो, कपिलदेव महतो, मोहन महतो, सुरेंद्र महतो, दिनेश महतो, जयपाल महतो, सरजू महतो, सुंदर महतो, उदय, पिंटू, अनिल, छटु, घन्नु आदि ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन