पांच अपराधी 2.85 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
पांच अपराधी 2.85 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना अंतर्गत बेला पंचायत के वार्ड 8 में लूट की योजना बनाने के क्रम में सोमवार सुबह एसएसबी 56वीं वाहिनी के डी कंपनी बेला के जवान व बसमतिया थाना पुलिस की ओर से संयुक्त छापेमारी अभियान में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना अंतर्गत बेला पंचायत के वार्ड 8 में लूट की योजना बनाने के क्रम में सोमवार सुबह एसएसबी 56वीं वाहिनी के डी कंपनी बेला के जवान व बसमतिया थाना पुलिस की ओर से संयुक्त छापेमारी अभियान में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

जबकि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 2 लाख 85 हजार 500 के नेपाली नोट व 27 बोतल नशीली कोरेक्स दवा समेत 3 मोबाइल बरामद किया है. सभी आरोपियों को एसएसबी कैंप लाया गया, जहां से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.
जबकि कई अपराधी पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं. गिरफ्तार अपराधी में बेला पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी केवल यादव पिता पुहुप लाल यादव, ओम प्रकाश कुमार यादव पिता केबल यादव दोनों पिता-पुत्र हैं, शेखर सुमन उर्फ राजा पिता कालेश्वर यादव मधेपुर मधुबनी, पंकज कुमार उर्फ आर्यन पिता विजय यादव इनरवा जिला सुपौल व सोनू कुमार पिता शंभू यादव मोहनपुर जिला मधेपुरा शामिल हैं. मालूम हो कि एसएसबी व बसमतिया थाना अध्यक्ष को पूर्व में बेला गांव निवासी केवल यादव के घर में भारी मात्रा में हथियार रखकर तस्करी व बड़ी घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली थी.
इसको लेकर सोमवार सुबह एसएसबी 56वीं वाहिनी केडी कंपनी बेला के सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की मौजूदगी में जवान व बसमतिया थानाध्यक्ष सदानंद शाह के मौजूदगी में जवानों ने बेला पहुंचकर केवल यादव के घर छापेमारी की, जहां पर हथियार तो बरामद नहीं हो पाया, लेकिन लूट की योजना बनाते पांच अपराधियों को 27 बोतल कोरेक्स, 2 लाख 85 हजार 500 के नेपाली नोट व तीन मोबाइल बरामद करते हुए सभी पांचों अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
पूछताछ के बाद 56वीं वाहिनी के डी कंपनी बेला के सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार के आवेदन पर बसमतिया, नरपतगंज थाने में सभी अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले की पुष्टि करते हुए बसमतिया थानाध्यक्ष शहंशाह ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूट की योजना बनाने सहित भारी मात्रा में हथियार रखने की जानकारी मिलने पर छापेमारी की गयी.
जहां से 5 अपराधी को 27 बोतल कोरेक्स नेपाली रुपया 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया, जबकि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास है. अधिकांश अपराधी पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन