जिप के इतिहास में दूसरी बार हुआ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अबतक अविश्वास प्रस्ताव से नहीं गिर सकी है किसी भी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी बांका : 2001 में जिला परिषद का गठन बांका में हुआ. जिसके पहले अध्यक्ष मनोज यादव बने. 2006 तक कार्यकाल सुचारु ढंग से चला. 2006 में सिंपल देवी जिप अध्यक्ष बनी. ठीक दो वर्ष बाद फुल्लीडुमर उत्तरी की जिप […]
विज्ञापन
अबतक अविश्वास प्रस्ताव से नहीं गिर सकी है किसी भी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी
विज्ञापन
बांका : 2001 में जिला परिषद का गठन बांका में हुआ. जिसके पहले अध्यक्ष मनोज यादव बने. 2006 तक कार्यकाल सुचारु ढंग से चला. 2006 में सिंपल देवी जिप अध्यक्ष बनी. ठीक दो वर्ष बाद फुल्लीडुमर उत्तरी की जिप सदस्य सुधा यादव ने जिप अध्यक्ष सिंपल देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का ताना-बाना बुना. परंतु अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के दौरान जिप सदस्यों की उपस्थिति के दौरान बहुमत हासिल नहीं कर सका. जिस कारण तत्कालीन जिप अध्यक्ष सिंपल देवी की कुर्सी कार्यकाल तक बरकरार बनी रही. 2011 में श्वेता कुमारी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नीलम सिंह बनी.
इस कार्यकाल में भी अविश्वास प्रस्ताव पर सुगबुगाहट देखी गयी, परंतु किसी जिप सदस्यों ने इसकी जहमत नहीं उठायी. वहीं हाल के दिनों में जिप अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व जिप उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. चर्चा के लिए सदन भी लगा. परंतु जिप सदस्यों की उपस्थित कोरम के अनुरूप नहीं होने पर इसे खारिज कर दिया गया. जिसके कारण इस बार भी जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कुर्सी पर बना खतरा टल गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन