एक अरब 30 करोड़ की लागत से लाल घेरे की सड़कें होंगी दुरुस्त

बांका : अब लाल घेरे की सड़कें दुरुस्त होंगी. जी हां, नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत 106.45 किलोमीटर सड़क को मजबूत करने के साथ चौड़ीकरण होगा. इसके लिए राज्य से करीब एक अरब 30 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपया आवंटित कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के आरसीडी के निर्माण कार्य पूरा कराया जायेगा. […]
बांका : अब लाल घेरे की सड़कें दुरुस्त होंगी. जी हां, नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत 106.45 किलोमीटर सड़क को मजबूत करने के साथ चौड़ीकरण होगा. इसके लिए राज्य से करीब एक अरब 30 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपया आवंटित कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के आरसीडी के निर्माण कार्य पूरा कराया जायेगा.
मुख्य रूप से जर्जर सड़क का पुरी तरह से जीर्णोद्धार किया जायेगा. साथ ही सात मीटर सड़क को चौड़ा किया जायेगा. अलबत्ता, पहले के मुकाबले सड़क चमचमाती नजर आयेगी. इसके साथ ही इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की जायेगी. जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




