बाइक के धक्के से साइिकल सवार दो युवक जख्मी, एक रेफर

Published at :07 Mar 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के धक्के से साइिकल सवार दो युवक जख्मी, एक रेफर

बांका : शहर के विजयनगर चौक के समीप मंगलवार की देर शाम में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी अंकित कुमार व उनका मित्र पीयुष कुमार झा साइकिल से बाजार से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से […]

विज्ञापन

बांका : शहर के विजयनगर चौक के समीप मंगलवार की देर शाम में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी अंकित कुमार व उनका मित्र पीयुष कुमार झा साइकिल से बाजार से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से विजयनगर के ही राहुल कुमार बाइक से बाजार की ओर जा रहा था. जिसमें बाइक असंतुलित होकर साइकिल सवार को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि बाइक चालक शराब की नशे में धुत था. घटना के बाद बाइक चालक भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने दोनों जख्मी का इलाज किया. गंभीर रूप से जख्मी पीयुष कुमार झा को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन