सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Updated:
विज्ञापन

बांकाः 16 मई को पीबीएस कॉलेज परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य आरंभ हो जायेगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास जारी है. सबसे पहले पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू होगी. एक टेबुल पर पांच सौ से […]

विज्ञापन

बांकाः 16 मई को पीबीएस कॉलेज परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य आरंभ हो जायेगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास जारी है.

सबसे पहले पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू होगी. एक टेबुल पर पांच सौ से अधिक पोस्टर बैलेट नहीं रहेंगे. प्रेक्षक के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैलेट की गिनती को अंतिम मुहर लगायेंगे. जीत हार का अंतर कम होने की स्थिति में प्रत्याशी के पूणर्गणना के अनुरोध पर बैलेट पेपर की फिर से गिनती की जा सकती है. वहीं जानकारी दी गयी कि बैलेट पेपर की गिनती आरंभ होने से आधे घंटे बाद इवीएम की गिनती भी आरंभ की जा सकती है.

दूसरे चरण की गिनती तब शुरू होगी जब प्रथम राउंड का परिणाम डिस्पले कर दिया जायेगा. जिस कारण इस प्रक्रिया में शाम तक रिजल्ट आने की आशा दिख रही है. साथ ही रूझान का प्रदर्शन करने के पूर्व रिजल्ट सीट पर सभी उम्मीदवार और अभिकर्ता का हस्ताक्षर होगा. जरूरत पड़ने पर आपत्ति हो तो चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन