आकाश हत्याकांड : मुख्य आरोपित विभीषण गिरफ्तार

Published at :26 Dec 2017 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
आकाश हत्याकांड : मुख्य आरोपित विभीषण गिरफ्तार

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बांका और रजौन के संयुक्त पुलिस ने आकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपित शांति नगर बांका निवासी विभीषण यादव को बांका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया है कि उक्त आरोपित गत जुलाई माह से फरार […]

विज्ञापन

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बांका और रजौन के संयुक्त पुलिस ने आकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपित शांति नगर बांका निवासी विभीषण यादव को बांका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया है कि उक्त आरोपित गत जुलाई माह से फरार चल रहा था, इस दौरान वह राजस्थान में शरण लिये हुए थे. पुलिस को सूचना मिली कि विभीषण यादव रजौन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है. जिस सूचना पर गठित पुलिस की टीम ने उनके रिश्तेदार के घर छापेमारी की गयी तो विभीषण यादव व उनके रिश्तेदार द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर भागने में सफल रहा था.

जिस मामले में रजौन थाना में गत 13 अक्तूबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया है कि अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया है कि आकाश हत्याकांड मामले में न्यायालय से उन्हें अग्रिम जमानत प्राप्त है. लेकिन रजौन कांड संख्या में उन्हें बेल प्राप्त नहीं हुआ है. गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन