जिलेबिया मोड़ व जमदाहा में खुलेंगे नये थाने, नौ पर लगेगा सीसीए एक्ट

बांका : अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नये थानों का निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य मुख्यालय से वर्तमान में नक्सल क्षेत्र जिलेबिया मोड़ व जमदाहा में नये थाने की स्वीकृति दे दी गयी है. जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही थाना भवन निर्माण से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू […]
बांका : अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नये थानों का निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य मुख्यालय से वर्तमान में नक्सल क्षेत्र जिलेबिया मोड़ व जमदाहा में नये थाने की स्वीकृति दे दी गयी है. जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही थाना भवन निर्माण से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जायेगी.
एसपी ने नये थाना भवन के लिए डीएम से जमीन अधिग्रहण के लिए अपील की है. जानकारी के मुताबिक स्वीकृत थाना निर्माण के बाद अापराधिक घटना में कमी की संभावनाएं जतायी जा रही है. दोनों क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. जहां पूर्व में कई अापराधिक घटनाएं घट चुकी हैं. वर्तमान में जिलेबिया मोड़ बेलहर व जमदाहा कटोरिया थाना क्षेत्र के अधीन है. एरिया ज्यादा होने की वजह से पुलिसिंग कार्रवाई में दिक्कत की बात आये दिन सामने आ रही है. इसी को मद्देनजर रखते हुए एसपी ने जिलेबिया मोड़ जमदाहा सहित कई क्षेत्र में नये थाना निर्माण का प्रस्ताव भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




