वीर कुंवर सिंह मैदान में दिखा ऑटो तो चलेगा कानून का डंडा

बांका : शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए एसडीओ पूनम कुमारी ने सख्त नियम-कायदों को लागू कर दिया है. अब किसी भी सूरत में वीर कुंवर सिंह मैदान व आसपास ऑटो खड़ी नहीं देखी जायेगी. वीर कुंवर मैदान से खुलने वाली सभी ऑटो व वाहन को कटोरिया बस स्टेंड में जाने का […]
बांका : शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए एसडीओ पूनम कुमारी ने सख्त नियम-कायदों को लागू कर दिया है. अब किसी भी सूरत में वीर कुंवर सिंह मैदान व आसपास ऑटो खड़ी नहीं देखी जायेगी. वीर कुंवर मैदान से खुलने वाली सभी ऑटो व वाहन को कटोरिया बस स्टेंड में जाने का निर्देश दिया गया है.
नियम के विरुद्ध यात्री चढ़ाने पर वाहन चालक व मालिक पर कानून का डंडा सख्ती से बरसेगा. दरअसल, शहर में लंबे समय से जाम व यातायात समस्याएं आए दिन एक न एक बखेड़ा करने पर तुली हुयी है. जिसमें यत्र-तत्र वाहन खड़ी कर सवारी ढोने का प्रचलन मुख्य जिम्मेदार बताया गया है. ऑटो चालक ने मनमाने ढंग से यत्र-तत्र स्टेंड बना रखा है. जिससे आए दिन परेशानी होती रहती है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शहर में सभी दिशा से संबंधित स्टेंड चिन्हित कर दिया गया है. हालांकि अबतक अमरपुर की ओर जाने वाले ऑटो के लिए स्टेंड का निर्धारण नहीं हुआ है. जमीन मिलते ही इसका भी निर्णय जल्द कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




