ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, मौत

रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक मनोज सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये. इलाज के दौरान उनकी मौत गयी. मृतक रजौन थाना क्षेत्र के दर्जीकित्ता गांव का रहने वाला था, जो शुक्रवार की सुबह छठ […]
रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक मनोज सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये. इलाज के दौरान उनकी मौत गयी. मृतक रजौन थाना क्षेत्र के दर्जीकित्ता गांव का रहने वाला था, जो शुक्रवार की सुबह छठ पर्व में शामिल होने बांका से आ रहे थे. रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक घने कोहरे की वजह से वहां खड़ी एक ट्रक की चपेट में आ गयी,
जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये. इसी बीच भागलपुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंच रहे एक चिकित्सा कर्मी की नजर पड़ी और उन्होंने इसकी जानकारी रजौन पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग को दी. इसके बाद रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीधे भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




