अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को ठोंका
पंजवाराः थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम महादलित टोले के पास बच्चे को बचाने के क्रम में एक ऑटो असंतुलित होकर एक बाइक सवार से टकरा गया. इसमें बाइक सवार गोड्डा करहरिया निवासी दिलीप कुमार यादव और लखपुरा के चार वर्षीय बच्ची काजल कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. […]
पंजवाराः थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम महादलित टोले के पास बच्चे को बचाने के क्रम में एक ऑटो असंतुलित होकर एक बाइक सवार से टकरा गया. इसमें बाइक सवार गोड्डा करहरिया निवासी दिलीप कुमार यादव और लखपुरा के चार वर्षीय बच्ची काजल कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बाइक सवार को आनन फानन में प्राइवेट क्लिनिक पंजवारा लाया गाया. उसको इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया. वहीं मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को रोड़ से हटवाया और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि ऑटो चालक मौके पर से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










