¹बाबाधाम की ओर चला भक्तों का जत्था

Published at :06 Jul 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
¹बाबाधाम की ओर चला भक्तों का जत्था

श्रावणी मेला. ठहराव, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं अभी रास्ते में बहाल नहीं कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. कटोरिया : वैसे तो प्रशासनिक स्तर पर श्रावणी मेला के शुभारंभ में अभी चार दिन और शेष हैं. लेकिन सुल्तानगंज से गंगाजल […]

विज्ञापन

श्रावणी मेला. ठहराव, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं अभी रास्ते में बहाल नहीं

कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.
कटोरिया : वैसे तो प्रशासनिक स्तर पर श्रावणी मेला के शुभारंभ में अभी चार दिन और शेष हैं. लेकिन सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के चलने का सिलसिला धीमी गति से ही सही, शुरू हो चुका है. हालांकि इस दौरान कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा है.
अभी रास्ते में ठहराव, शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नानागार, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा आदि की सुविधाएं बहाल नहीं हो सकी है. आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर बाबा बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग में जलार्पण के लिये महिला-पुरूष कांवरियों की छोटी-छोटी टुकड़ी देवघर की ओर रवाना हो रही है. कांवरिया पथ के जिलेबिया मोड़, टंगेश्वर, घुटिया, शिवलोक, गड़ुआ, दांडी आश्रम, आमाटील्हा, अबरखा, सतलेटवा, तरपतिया, दुल्लीसार, कांवरिया धर्मशाला, जमुआ मोड़, राजबाड़ा, देवासी, इनारावरण में दुकानों के बरामदा, यात्री शेड, धर्मशाला के बाहर, पेड़ के नीचे आदि जगहों पर केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों का जमावड़ा दिखने लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन