युवा राजद ने सुप्रीमो के जन्मदिन पर बांटी मिठाई

बांका : युवा राजद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 70वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में रविवार को मनाया. आसरा भवन पर जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने केक काट कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में लालू प्रसाद ने समाज को एकत्रित होने का मंत्र […]
बांका : युवा राजद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 70वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में रविवार को मनाया. आसरा भवन पर जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने केक काट कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में लालू प्रसाद ने समाज को एकत्रित होने का मंत्र दिया है़
उन्होंने दलित, पिछड़ा व वंचितों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा है़ केंद्र की जनविरोधी नीति से हर तबका पीड़ित है़ आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को कड़ा सबक सिखायेगी. हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा व आरएसएस के खिलाफ जंग का एलान भी कर दिया है़ मौके पर जिला महासचिव डॉ शाहजहां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ जीवन की कामना की. युवा कार्यकर्ताओं ने मसुरिया गांव में लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया़ मौके पर उपाध्यक्ष सुनील यादव, विकास यादव, पंकज यादव, अली इमाम आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




