पटना महावीर मंदिर आएंगे बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री, तैयारी में जुटा न्यास प्रबंधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2023 7:07 PM
Baba Bageshwar (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)
17 मई को हनुमत कथा के समापन के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर आयेंगे. बाबा धीरेंद्र शास्त्री यहां भगवान राम और हनुमान की पूजा करेंगे. बाबा बागेश्वर के हनुमान मंदिर में आगमन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बात की जानकारी मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने दी.
पटना. बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं. बाबा धीरेंद्र शास्त्री 17 मई तक नौबतपुर के तरेत पाली मठ में रहेंगे. बाबा धीरेंद्र शास्त्री का वहां पांच दिनों तक कार्यक्रम चलेगा. 17 मई को हनुमत कथा के समापन के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर आयेंगे. बाबा धीरेंद्र शास्त्री यहां भगवान राम और हनुमान की पूजा करेंगे. बाबा बागेश्वर के हनुमान मंदिर में आगमन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बात की जानकारी मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने दी.
आयोजन समिति ने मीडिया को बताया है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का वाचन करेंगे. श्रद्धालुओं को हनुमत कथा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया हैं. हनुमत कथा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई चार्ज नहीं देना होगा. यहां सब कुछ निशुल्क है. 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में से बाबा खुद लोगों को बुलाएंगे. इसके लिए किसी तरह की पर्ची की जरूरत नहीं है.
नौबतपुर में 3 लाख स्क्वॉयर फीट में पंडाल बनाया जा रहा है.15 लाख स्कॉयर फीट में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. पटना से लेकर नौबतपुर तक सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था रहेगी. इतने बड़े तादाद में लोग कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को सुनने आ रहे हैं, इसे लेकर वोलेन्टियर को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान लगातार भंडारा चलेगा. अंतिम दिन विभूति वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा. समिति ने कहा कि इस आयोजन में जिला प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










