PHOTOS: पटना की सड़कों से बागेश्वर दरबार तक धीरेंद्र शास्त्री का देखें अंदाज, खचाखच भीड़ की तस्वीरें..

Updated:
विज्ञापन

PHOTOS: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पटना आए हैं जहां नौबतपुर में हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को पटना पहुंचे बाबा बागेश्वर के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही. धीरेंद्र शास्त्री के एक झलक देखने को लोग बेचैन थे.

विज्ञापन
undefined

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नौबतपुर के तरेत पाली मठ परिसर में बनाये गये तीन लाख स्क्वायर एरिया के विशाल पंडाल में शनिवार से हनुमत कथा प्रवचन शुरू हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

हनुमत कथा कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हरि भजन से किया. सबसे पहले हनुमान जी की पूजा की.

undefined

पटना में लोगों का अभिवादन करते हुए बाबा बागेश्वर सरकार ने कहा कि बिहार हमार बा, रऊआ सब ठीक बानी न.

undefined

शनिवार को तरेत पाली मठ के प्रांगण में पांच दिवसीय आयोजित हनुमत कथा में भारी सुरक्षा के बीच कथावाचक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगभग सवा चार बजे पहुंचे. उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इक्कठा हो गयी.

undefined

हर कोई अपने मोबाइल कैमरे में इस नजारे को कैद करना चाह रहा था. पहले दिन करीब एक से डेढ़ लाख लोगों ने हनुमंत कथा सुनी. पटना की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी.

undefined

बाबा बागेश्वर की झलक पाने के लिए पटना और आसपास के कई राज्यों से पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया है. बाबा के मंच पर पहुंचते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु काफी देर तक जय श्री राम और जय हनुमान का जयघोष लगाते रहे.

undefined

मंच पर उपस्थित पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर उपस्थित सभी मंत्री, विधायक, सांसदों को अंग वस्त्र और फूल देकर सम्मानित किया.

undefined

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, मनोज तिवारी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेताप्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू भी आए.

undefined

बाबा बागेश्वर का प्रवचन सुनने लोग दूर दराज से भी आए. सुबह से भी लोग जुटने लगे और अपनी जगह सुरक्षित करने लगे थे.

undefined

पटना आगमन पर मीडिया के सवालों के बीच बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने विरोध करने वालों का स्वागत करते हुए कहा वेहिंदू-मुस्लिम नहीं करते, वेतो हिंदू-हिंदू करते हैं. एयरपोर्ट से उन्हें होटल पनाश लाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन