पटना में 5 सितंबर को बंद रहेगा ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन, हड़ताल के कारण पैदल जाते दिखे लोग

Updated:
विज्ञापन

पटना में ऑटो चालकों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पटना जंक्शन से शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो और इ-रिक्शा का परिचालन बंद होने से लोग सड़कों पर घंटों सवारी गाड़ी का इंतजार करते नजर आये.

विज्ञापन
undefined

पटना में ऑटो चालकों ने रेलवे स्टेशन स्थित टाटा पार्क से जबरन ऑटो स्टैंड हटाने के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन करते हुए वैकल्पिक ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की. ऑटो व ई-रिक्शा चालक संघ के साथ ही फुटपाथ दुकानदार संघ ने दोपहर एक बजे टाट पार्क से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पटना रेलवे स्टेसशन के पास प्रदर्शन करने के बाद ऑटो चालकों ने दोपहर डेढ़ बजे डाकबंगला चौराह पहुंचकर वैकल्पिक ऑटो स्टैंड मुहैया कराने की मांग की. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने ऑटो चालकों को आगे बढ़ने से रोक दिया.

undefined

डाकबंगला चौराहा के बाद करीब तीन बजे तक ऑटो चालकों ने धरना दिया. धरना-प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को सचिवालय में मुख्यमंत्री के उप सचिव मनोज कुमार से बातचीत करवाई.

undefined

संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि सचिव मनोज कुमार ने हमारी समस्याओं को सुनते हुए उसे हल करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही पटना प्रमंडल के आयुक्त से मिलकर भी अपनी समस्याओं से अवगत कराने की बात कही.

undefined

ओटो व ई-रिक्शा चालक संघ के साथ ही फुटपाथ दुकानदार संघ की ओर से मंगलवार को पटना जंक्शन से विभिन्न रुटों पर चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन बाधित रहेगा.

undefined

पटना जंक्शन इलाके के फुटपाथ दुकानदार भी अपनी मांगों को लेकर दुकान बंद रखेंगे. संघ की ओर से छह सूत्री मागों को पूरा नहीं करने पर आगे भी हड़ताल जारी रखने की बात कही गयी है.

undefined

संघ की ओर से शहरी क्षेत्र में पहले की तरह परमिट जारी करने, ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट, फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों की वैक्लपिक व्यवस्था नहीं किये जाने तक उन्हें नहीं हटाने और ग्राहकों के आने-जाने के लिए रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की गयी है.

undefined

संघ के राज कुमार झा ने कहा कि छह सितंबर को शहर के विभिन्न रुटों पर चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा भी बंद किये जायेंगे.

undefined

ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पटना जंक्शन से शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो और इ-रिक्शा का परिचालन बंद होने से लोग सड़कों पर घंटों सवारी गाड़ी का इंतजार करते नजर आये.

undefined

शिक्षक अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन करवाने व एसटीईटी की परीक्षा देने आये विद्यार्थियों को हड़ताल से परीक्षा सेंटर पर पहुंचने में परेशानी हुई.

undefined

ऑटो हड़ताल का फायदा उठा कुछ ऑटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला. साथ ही कई ऑटो चालकों ने केवल रिजर्व में ही चलने की बात कही.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन