Aurangabad News: नवीनगर में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई कर्मी घायल, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aurangabad News: नवीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News(सौरभ कुमार सिंह): छापेमारी करने गई नवीनगर थाना की पुलिस पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार रात की है. इस घटना में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। इस मामले में नवीनगर थाना में पदस्थापित बक्सर जिला के कृष्णाब्रहम थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी पुअनि राजू नट ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें बताया गया है कि शनिवार रात पुअनि महादेव विद्यार्थी तथा सशस्त्र बल के सिपाही वीरेंद्र कुमार, गृहरक्षक चंदन कुमार, लक्ष्मण कुमार, महिला सिपाही ममता कुमारी एवं चौकीदार नसीम खान के साथ संध्या गश्ती एवं विशेष छापेमारी के लिए थाना से प्रस्थान किए थे.

आवास की घेराबंदी कर छापेमारी की

टीम सिंचाई कॉलोनी के पास थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि प्राथमिकी के नामजद आरोपी अनंदुआ गांव निवासी अपने दूसरे निवास स्थान भवानोखाप गांव में विजय पासवान के घर पर है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम भवानोखाप पहुंची और विजय पासवान के आवास की घेराबंदी कर छापेमारी की.

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम विजय पासवान बताया। इसी दौरान विजय पासवान के परिजन लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर लेकर आए और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया.

इस मामले में विजय पासवान की पत्नी प्रतिमा देवी, पुत्र निरंजन पासवान, पुत्री काजल देवी, राजल कुमारी, दामाद पप्पू पासवान, नीरज पासवान, वीरेंद्र भारती सहित दो-तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. इन पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस पर हमला करने तथा पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को भगाने का आरोप है.

हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हुए, जिनका इलाज नवीनगर अस्पताल में कराया गया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

नवीनगर थाना क्षेत्र के भवानोखाप गांव निवासी महेश्वर पासवान के पुत्र विजय पासवान, विजय पासवान के पुत्र निरंजन पासवान और भीम पासवान के पुत्र पप्पू पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान अपर थानाध्यक्ष एसआई सुमित कुमार की टीम द्वारा घर से गिरफ्तार किया गया.

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीनों लोगों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने एवं पुलिस पर हमला करने मामले में प्राथमिकी दर्ज था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Also Read: औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज, गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन