दाउदनगर के बाजार में चांदी की राखी भी मौजूद, बहनों में खरीदारी को लेकर दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

राखी की दूकानें व खरीदारी करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर दाउदनगर के बाजारों में रौनक छा गई है, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए खास राखियां खरीद रही हैं. मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ है, हालांकि चीनी की बढ़ी कीमतों का असर दिख रहा है.

विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर दाउदनगर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में गुरुवार को रौनक देखने को मिली. शुक्रवार को मनाए जाने वाले भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पर्व को लेकर राखी की दुकानें रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के चूड़ी बाजार, बजाजा रोड, चावल बाजार, बाजार चौक, भखरुआं मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर राखी की फुटपाथी दुकानें भी लगी रहीं. इन दुकानों पर बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए मनपसंद राखी खरीदती नजर आईं.

राखी की खरीदारी को लेकर दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही. बहनों ने पारंपरिक राखियों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और आकर्षक रंगों वाली राखियां खरीदीं. दूर-दराज में रहने वाले भाइयों के लिए कई बहनों ने राखी खरीदकर डाक और कूरियर के माध्यम से भेजी.

महंगी चीनी से फीकी हुई मिठास

रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही. लोग राखी के साथ मिठाई और अन्य उपहारों की खरीदारी करते दिखे. हालांकि, चीनी की बढ़ी कीमतों का असर मिठाइयों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है.

ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से दुकानदार चिंतित

राखी विक्रेताओं के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बाजार में राखी की बिक्री उतनी नहीं हुई है. दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से पारंपरिक दुकानों पर असर पड़ा है. एक विक्रेता ने बताया कि अधिकांश राखियां कोलकाता और दिल्ली के बाजारों से मंगाई गई हैं. बाजार में करीब छह सौ रुपये तक कीमत वाली राखियां उपलब्ध हैं. हालांकि, ग्राहकों की पसंद के अनुसार कम कीमत की राखियां भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की भी मांग रही

स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रो. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ ने बताया कि बाजार में इस बार पांच सौ से दो हजार रुपये तक की चांदी की राखियां उपलब्ध हैं. इसके अलावा बहनों को उपहार देने के लिए लोगों ने चांदी की सिकड़ी सहित अन्य आभूषणों की भी खरीदारी की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन