खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस और परिजन
Aurangabad News : अंबा थाना क्षेत्र के भलुवाड़ी कला गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Aurangabad News : अंबा थाना क्षेत्र के भलुवाड़ी कला गांव में शुक्रवार को खेत में पटवन करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान भलुवाड़ी खुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय राजाराम यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आए किसान
जानकारी के अनुसार, राजाराम यादव शुक्रवार को अपने खेत में सिंचाई करने गए थे. खेत में पटवन के लिए बिजली से संचालित मोटर को चालू करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए और खेत में ही गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली कनेक्शन काटा. इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया.
Also Read : बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 31 पेटी कोडीन सिरप के साथ दो गिरफ्तार
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
रेफरल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राजाराम यादव को मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी.
Also Read : त्योहारों से पहले चीनी के दाम ने छुआ आसमान, बेगूसराय में बढ़ती कीमतों से लोगों को लगा झटका
मेहनत-मजदूरी कर चलाते थे परिवार का खर्च
ग्रामीणों ने बताया कि राजाराम यादव आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से थे. वह खेती के साथ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
समाजसेवी राधेश्याम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए