औरंगाबाद : दाउदनगर में 1400 पेंशन लाभुकों के लिए e-KYC जरूरी, शिविर में दर्जनों का हुआ सत्यापन
ई-केवाईसी में सहयोग करते विकास मित्र | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद के दाउदनगर नगर पर्षद कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के लिए ई-केवाईसी विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीएससी कोऑर्डिनेटर और विकास मित्रों के सहयोग से दर्जनों जीवित लाभुकों का सत्यापन किया गया, जिससे उन्हें पेंशन मिलने में कोई असुविधा न हो.
Aurangabad News : नगर पर्षद कार्यालय दाउदनगर के सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों का ई-केवाईसी किया गया. इस दौरान दर्जनों लाभुकों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना ई-केवाईसी कराया.
डेटा ऑपरेटर और विकास मित्रों का सहयोग
शिविर में डाटा ऑपरेटर एवं विकास मित्रों ने उपस्थित होकर लाभुकों को ई-केवाईसी कराने में सहयोग किया. बताया गया कि दाउदनगर शहर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों की संख्या करीब 1400 है. इनमें कुछ लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है. ऐसे में जीवित सभी पेंशन लाभुकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है, ताकि पेंशन योजना का लाभ पात्र लोगों को ही मिलता रहे.
ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जानकारी
शिविर में पहुंचे लाभुकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी दी गई. विकास मित्रों ने लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उनका सत्यापन कराने में मदद की. ई-केवाईसी का कार्य सीएससी कोऑर्डिनेटर लवकुश कुमार एवं राहुल कुमार द्वारा किया गया.
मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व कर्मी
इस अवसर पर विकास मित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार राम, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौधरी, विकास मित्र मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, रेणु रानी, नागवंती कुमारी, सुनील कुमार, लालमोहन राम, दशरथ राम, रामजीत राम एवं अजय कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.
पेंशन मिलने में नहीं होगी परेशानी
विकास मित्रों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक जीवित पेंशन लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा कराना है, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए