दाउदनगर में भाकपा माले का सदस्यता अभियान, अति पिछड़ा समाज के कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

सदस्यता अभियान चलाते भाकपा माले नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के मनार में भाकपा माले ने एक सफल सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें अतिपिछड़ा समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह अभियान गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

विज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के मनार में भाकपा माले द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया. मनार ब्रांच सचिव श्रीकांत पांडेय के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान अतिपिछड़ा समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों को टाउन सचिव सह निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बिरजू चौधरी ने पार्टी की शपथ दिलाई.

विज्ञापन

गरीबों और मजदूरों की पार्टी

इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव मुनारिक राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि भाकपा माले गरीब, मजदूर, किसान और मजलूमों की पार्टी है. पार्टी गरीबों, मजदूरों, शोषितों, दलितों, पीड़ितों, अतिपिछड़ों एवं वंचितों की आवाज बनकर उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती है.

वामपंथी धारा को मजबूत करने की जरूरत

जिला सचिव मुनारिक राम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाकपा माले जैसी वामपंथी धारा को मजबूत करने की जरूरत है. इस अभियान में हसपुरा प्रखंड सचिव सह किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह जिला कमेटी सदस्य राजकुमार भगत तथा निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव अवधेश गिरी भी शामिल रहे.

शपथ ग्रहण और प्रमुख उपस्थिति

नए सदस्यों को पार्टी की शपथ दिलाई गई. मौके पर धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनोज मेहता, राजेंद्र मेहता, दिनेश राम, अशोक विश्वकर्मा, उदय पाल, संजय कुमार पाल, श्रीकांत विश्वकर्मा, अमरेंद्र विश्वकर्मा, जगल यादव, सुजीत विश्वकर्मा, रामलखन विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, ललन यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

संगठन विस्तार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में पार्टी के संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि समाज के दबे-कुचलों को उनके अधिकार दिलाने के लिए जनसंघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिससे पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन