बिहार के औरंगाबाद में डूबने से दो मासूमों की मौत, भाई को बचाने में दूसरे की भी गयी जान

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 31 Mar 2025 12:45 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद में हादसे के बाद अस्पताल में परिजन

बिहार के औरंगाबाद में दो चचेरे भाइयों की मौत डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों में नेहुटी गांव के ही निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता के सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और विनोद प्रसाद गुप्ता के पांच वर्षीय पुत्र राजकुमार शामिल हैं. एक भाई को डूबते देख दूसरे भाई ने बचाने के लिए छलांग लगायी लेकिन दोनों हादसे का शिकार बन गए और इस घटना में दोनों मासूमों की मौत हो गयी. दोनों की खोज में निकले परिजनों को शव उपलाता हुआ दिखा तो कोहराम मच गया.

एक भाई डूबा, बचाने में दूसरे की भी गयी जान

घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक बच्चों के परिजनों ने बताया कि दोनों चचेरे भाई गांव से दक्षिण दिशा की ओर पानी टंकी स्थित पोखर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान प्रिंस का पैर फिसल गया और पोखर में गिर गया. पोखर में पानी अधिक होने के कारण वह चीखने-चिल्लाने लगा. इसी दौरान प्रिंस को बचाने के लिए राजकुमार भी पोखर में छलांग लगा दिया, जहां तालाब के गहरे पानी में दोनों डूब गए. जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी.

ALSO READ: बिहार में नेटवर्किंग गर्ल की सुसाइड स्टोरी, ट्रेन में इश्क और लव-मैरिज के धोखे से थी परेशान

ग्रामीणों ने खोजकर शव बाहर किया

बताया कि पोखर में डूबने के बाद दोनों दोनों मासूम लापता हो गए. काफी देर तक जब दोनों घर नही पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने लगे. जब परिजन दोनों को खोजते-खोजते पोखर तरफ गए तो प्रिंस का शव पोखर में उपलते हुए दिखा. इसके बाद शोरगुल मचाकर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पोखर में प्रिंस के डूबे होने के संदेह पर ग्रामीणों ने पोखर में छलांग लगाई और शव को खोजने लगे. कुछ देर बाद पोखर में ही राजकुमार का शव दिखा. इसके बाद दोनों शव को पोखर से बाहर निकाला.

अस्पताल लेकर गए लेकिन टूट चुके थे दोनों के प्राण

परिजनों ने दोनों को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लिया. इसके बाद परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

मुफस्सिल थानाध्यक्ष बोले

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत हुई है. फिलहाल नगर थाना की पुलिस द्वारा दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन