तीन दिनों में पुलिस ने पकड़े 121 अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : सूबे में शराबबंदी के बाद औरंगाबाद पुलिस शराब के धंधेबाजो व शराबियो के विरूद्ध कड़ई से अभियान चला रही है. यही कारण है कि सिर्फ तीन दिन के भीतर 121 अपराधी पुलिस के हथे चढ़े है. 18 दिसंबर को 72, 19 दिसंबर को 24 और 20 दिसंबर को 25 अपराधी पकड़े गये […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : सूबे में शराबबंदी के बाद औरंगाबाद पुलिस शराब के धंधेबाजो व शराबियो के विरूद्ध कड़ई से अभियान चला रही है. यही कारण है कि सिर्फ तीन दिन के भीतर 121 अपराधी पुलिस के हथे चढ़े है. 18 दिसंबर को 72, 19 दिसंबर को 24 और 20 दिसंबर को 25 अपराधी पकड़े गये है. इसके अलावे यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले चालको के 185 बाईक भी जब्त किये गये,जिस पर जुर्माना की कार्रवाई की गयी. तीन दिनों के भीतर 104 अजमानतीय वारंट,33 जमानतीय वारंट और तीन कुर्की वारंट को निष्पादित किया गया.
एसपी कार्यालय से दी गयी जानकारी के अनुसार शराब निर्माण बिक्री एवं सेवन करने वालो के विरुद्ध लगातार स्थान चिह्नित कर छापेमारी की जा रही है. इधर शराब के धंधेबाज और शराबी भी लगातार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है. सिर्फ तीन दिन के भीतर 12 से अधिक शराबी व धंधेबाज पकड़े गये है,जिन्हें मेडिकल जांच के बाद जेल भेजी गयी है. नगर थाना पुलिस लगातार शहर में अभियान चला कर शराबियों को पकड़ कर जेल भेज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




