औरंगाबाद व दाउदनगर जेल में पड़े छापे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की अहले सुबह औरंगाबाद मंडलकारा व दाउदनगर मंडल कारा में करीब ढ़ाई घंटे तक छापेमारी की गयी. हालांकि, पुलिस को कोई भी सफलता हासिल नहीं हो सकी. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि सदर एसडीपीओ पीएन साहू व दाउदनगर एसडीपीओ संजय प्रसाद के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की अहले सुबह औरंगाबाद मंडलकारा व दाउदनगर मंडल कारा में करीब ढ़ाई घंटे तक छापेमारी की गयी. हालांकि, पुलिस को कोई भी सफलता हासिल नहीं हो सकी. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि सदर एसडीपीओ पीएन साहू व दाउदनगर एसडीपीओ संजय प्रसाद के नेतृत्व में दोनों जेलों में छापेमारी की गयी. एक- एक कर कैदी वार्डों की जांच की गयी, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से छापेमारी की गयी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में18 लोगों को चिह्नित करते हुए थाना बदर किया गया है, जो मतदान के दिन बदर किये गये थाने में मतदान अवधि तक हाजिरी लगायेंगे. हर हाल में स्वच्छ, निष्पक्ष,भयमुक्त मतदान कराया जायेगा. काफी संख्या में अर्द्धसैनिक बल जिले में आ चुके हैं. सभी बूथों पर इनकी तैनाती की गयी है. यही नहीं नक्सलियों के विरुद्ध लगातार जिले में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










