औरंगाबाद की टॉप फोटोज : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, गजना महोत्सव में बच्चों ने पेंटिंग और रंगोली से दिखायी प्रतिभा


औरंगाबाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का दाउदनगर पहुंचने पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पटना से दाउदनगर होते हुए सासाराम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री का काफिला जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया.

गजना महोत्सव में बच्चों ने पेंटिंग और रंगोली से दिखायी प्रतिभा
गजना महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा भी आकर्षण का केंद्र बनी रही. महोत्सव में आयोजित पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक हुनर का परिचय दिया. उन्होंने नारी सशक्तीकरण, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जिले के पर्यटन स्थलों को रंगों के माध्यम से कागज और जमीन पर जीवंत कर दिया.

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर मंगलवार से समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई.


औरंगाबाद में विधायक ने किया किसान संवाद
हालिया बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की समस्याओं को लेकर औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पहल की है. किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान का रास्ता निकालने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर स्थित नारायण आवास पर किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए