ePaper

ईंट-भट्ठा व्यवसायी हत्याकांड में शामिल पूर्व सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, झारखंड भागने की फिराक में था नक्सली

Updated at : 25 Nov 2019 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट-भट्ठा व्यवसायी हत्याकांड में शामिल पूर्व सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, झारखंड भागने की फिराक में था नक्सली

औरंगाबाद : ईंट-भट्ठा व्यवसायी मो मुर्तुजा हत्याकांड में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक सिक्सर, दो कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने बताया कि कांड का साजिश कर्ता और पूर्व सब जोनल कमांडर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : ईंट-भट्ठा व्यवसायी मो मुर्तुजा हत्याकांड में शामिल एक नक्सली को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक सिक्सर, दो कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने बताया कि कांड का साजिश कर्ता और पूर्व सब जोनल कमांडर विकास यादव को गिरफ्तार किया गया है. इसकी गिरफ्तारी नवीनगर थाना क्षेत्र से किया गया है. बताया जाता है कि नक्सली विकास यादव झारखंड भागने के फिराक में था. साथ ही उन्होंने बताया कि लेवी नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया गया था. विकास यादव के ऊपर जिले में 27 मामले दर्ज हैं. घटना में उपयोग किया गया हथियार और मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है. प्रेसवार्ता में एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीपीओ अनुप कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन