झाड़-फूंक करनेवाले तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Updated at : 24 Oct 2018 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़-फूंक करनेवाले तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

औरंगाबाद : जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव में 55 वर्षीय लालदेव शर्मा की हत्या टांगी से मार कर कर दी गयी है. मामला झाड़-फूंक का बताया जाता है. गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किये जाने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि लालदेव शर्मा गांव में […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव में 55 वर्षीय लालदेव शर्मा की हत्या टांगी से मार कर कर दी गयी है. मामला झाड़-फूंक का बताया जाता है. गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किये जाने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि लालदेव शर्मा गांव में ही झाड़-फूंक करने का काम करते थे, जिसका विरोध गांव के कुछ लोग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें :नालंदा : अवैध संबंध में पत्नी बनी बाधक, पति ने छह टुकड़ों में काट कर फल्गू नदी में फेंका

यह भी पढ़ें :पटना एम्स में CM नीतीश कुमार का हुआ सिटी स्कैन, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों से सलाह लेकर वापस लौटे

जानकारी के मुताबिक, जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव में 55 वर्षीय लालदेव शर्मा गांव में ही झाड़फूंक करने का काम करते थे, जिसका विरोध गांव के कुछ लोग कर रहे थे. लालदेव शर्मा द्वारा झाड़-फूंक का काम बंद नहीं किये जाने पर मंगलवार की देर रात अपराधियों ने घर पर ही तेज हथियार से हमला कर लालदेव शर्मा को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल लालदेव को परिजनों ने इलाज के लिए कुटुंबा ले गये, जहां उनकी मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें :ड्यूटी के तनाव में बीएमपी हवलदार ने गोली मार कर की खुदकुशी, परिजनों के बीच छाया मातम

यह भी पढ़ें :जदयू विधायक ने भाजपा नेता को दी गोलियों से छलनी करने की धमकी, विधायक ने कहा- बदनाम करने की साजिश, देखें वीडियो

इधर, हत्या के बाद परिजन और आसपास के लोग लालदेव शर्मा के शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें :विवादों भरा रहा है बिहार निवासी आईपीएस आलोक वर्मा का कॅरियर, अब तक हुए 24 तबादले

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन