25 दिन बाद मौत से हार गया अनिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देव के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर गबन का मामला दर्ज 10 लाख रुपये से अधिक का गेहूं गबन करने का आरोप औरंगाबाद कार्यालय : देव प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के ऊपर 10 लाख से अधिक का गेहूं गबन किये जाने से संबंधित एक प्राथमिकी देव थाने में दर्ज की गयी है. यह […]
विज्ञापन
देव के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर गबन का मामला दर्ज
आपके शहर में
विज्ञापन
10 लाख रुपये से अधिक का गेहूं गबन करने का आरोप
औरंगाबाद कार्यालय : देव प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के ऊपर 10 लाख से अधिक का गेहूं गबन किये जाने से संबंधित एक प्राथमिकी देव थाने में दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल के निर्देश पर देव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने उल्लेख किया है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा 623 क्विंटल गेहूं का गबन किया गया है. जब इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष से जानकारी मांगी गयी, तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसके कारण उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर देव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है. मार्गदर्शन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन