आरा में महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर; सदर अस्पताल में भर्ती
आरा सदर अस्पताल की फाइल फोटो
भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक 30 वर्षीय महिला अंकिता कुमारी ने विषपान कर लिया. परिजन उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है.
Arrah Woman Poisoning Case : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई. तब परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
आपके शहर में
अंकिता कुमारी के रूप में हुई महिला की पहचान
जानकारी के अनुसार उक्त महिला तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी 30 वर्षीया अंकिता कुमारी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर जब घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे, इसी दौरान उक्त महिला ने विषपान कर लिया.
Also Read : VKSU PG प्रवेश परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, अभ्यर्थी ऐसे करेें आवेदन
अस्पताल में चल रहा है इलाज
घर के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.
विषपान करने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
हालांकि, उक्त महिला ने किन कारणों से और किन परिस्थितियों में विषपान किया है, इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए