भोजपुर में 50 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर जिले के सहार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हेरोइन और पांच मोबाइल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और तस्करों के नेटवर्क की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Bhojpur Heroin Smuggling Case : मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार थाना पुलिस को सफलता मिली है. इसी कड़ी में सहार थाना पुलिस द्वारा सहार चेक पोस्ट के पास से मादक पदार्थ के साथ कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तलाशी के दौरान उक्त कार से 50 ग्राम हेरोइन एवं पांच मोबाइल बरामद हुआ. इसके अलावा पुलिस ने उक्त कार को भी जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी कमलेश यादव का पुत्र राहुल यादव, उसी थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी जितेंद्र पांडेय का पुत्र रिंशु पांडेय व करनामेपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी शिव शंकर यादव का पुत्र रवि शंकर एवं उसी गांव के निवासी स्व. मोहन सोनार का पुत्र विकास वर्मा शामिल है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी.

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मामला

उन्होंने बताया कि सहार थाना पुलिस द्वारा सहार चेक पोस्ट पर गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग किया जा रहा था. तभी एक कार पर सवार चार व्यक्ति पुलिस को देख कार को घुमाकर भगाने का प्रयास करने लगे. तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनकी कार से 50 ग्राम हेरोइन और पांच मोबाइल बरामद किया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इसके पश्चात सहार थाने में पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे शाहपुर से हेरोइन लेकर जा रहे थे और उन्हें अरवल में उसकी डिलीवरी देनी थी.

Also Read : VKSU PG प्रवेश परीक्षा के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, अभ्यर्थी ऐसे करेें आवेदन

तस्करों के नेटवर्क की हो रही छानबीन

इसके अलावा पुलिस उनके पूरे नेटवर्किंग के बारे में भी गहराई से छानबीन कर रही है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन