संदेश के बालू घाट कलस्टर बी पर हुए लूट मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया था लूटकांड को अंजाम

विज्ञापन

आरा

. संदेश थानांतर्गत कलस्टर (बी) बालू घाट पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी एवं लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त दो अवैध आग्नेयास्त्र, 50 हजार नकद, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद भी कर लिया है. विदित हो कि मंगलवार की रात हुई उक्त घटना में सात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर लगभग 15 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर संदेश थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुअनि अर्चना कुमारी, पुअनि आशीष कुमार पाठक, प्रपुअनि अविनाश कुमार, पुअनि शिवनाथ शर्मा, डीआइयू की टीम सहित सशस्त्र बलों की टीम तैयार की गयी थी. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित लूट में प्रयुक्त सामग्री व 50 हजार नकद भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रीकांत कुमार, पिता यदुनाथ महतो, ग्राम खंडोल, थाना संदेश और अमित कुमार ,पिता युगलकिशोर यादव, ग्राम खंडोल, थाना संदेश शामिल हैं. इनसे बरामद सामग्री में देसी राइफल एक, कट्टा एक, आठ कारतूस, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, 50 हजार रुपये, प्रिंटर एक, एक मैगजीन, पांच खोखा बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन