आरा: मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक राज किशोर सिंह की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के तरारी थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

आरा. जिले के तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव स्थित इटिम्हा स्कूल के समीप मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बुजुर्ग का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन

पीरो से सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी स्व. सहदेव सिंह के 80 वर्षीय पुत्र राज किशोर सिंह थे. वह पेशे से किसान थे. वहीं जख्मी बुजुर्ग की पहचान उसी गांव निवासी 76 वर्षीय महावीर सिंह के रूप में हुई है.

मृतक के बेटे शंभू कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन गांव के ही दोस्त महावीर सिंह के साथ टहलने के लिए निकलते थे. मंगलवार की सुबह भी दोनों मार्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान गांव स्थित इटिम्हा स्कूल के समीप अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

गंभीर हालत में दोनों घायलों को इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया जा रहा था. इसी दौरान राज किशोर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तीन बेटियों और एक बेटे के पिता थे राज किशोर

बताया जाता है कि राज किशोर सिंह के परिवार में तीन पुत्रियां हेवंती देवी, देवंती देवी और भागवंती देवी तथा एक पुत्र शंभू कुमार सिंह हैं. उनकी पत्नी मोतीझारो देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन