पीरो में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक के पुत्र को रौंदा, गयी जान

Updated:
विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के लमारी टोला के समीप शनिवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

पीरो थाना क्षेत्र के लमारी टोला के समीप शनिवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. मृतक पीरो थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सह रिटायर्ड शिक्षक कन्हैया सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राजू नंदन सिंह है. इधर मृतक के पिता ने बताया कि रिटायर्ड हुए शिक्षक जनार्दन सिंह की चौथे पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम उनका पुत्र बाइक से पीरो थाना क्षेत्र के बंभवार गांव गया था. शनिवार की अहले सुबह जब वह बाइक से वापस घर लौट रहा था उसी दौरान लमारी टोला के समीप बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सदर अस्पताल आरा ला रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की मां शिवकुमारो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन