पनवारी में नीम के पेड़ से गिरकर किशोर जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी लालबुचन साह का 12 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार है.

इधर, जख्मी किशोर के पिता लालबुचन साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी किशोर का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया एवं शरीर में कई जगहों पर काफी चोटें भी आयी हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन