बाइक पार्किंग के पैसे को लेकर युवक को पीटा, एक गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कोर्ट के सामने रमना मैदान स्थित स्टैंड के पास हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कोर्ट के सामने रमना मैदान स्थित स्टैंड में शुक्रवार की सुबह बाइक पार्किंग के पैसे को लेकर स्टैंड कर्मी द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां मठिया गांव निवासी सुदर्शन गोस्वामी का 28 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है. इधर, आशीष कुमार ने बताया कि उसकी फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है. शुक्रवार की सुबह आरा कोर्ट में तारीख पर आया था. जब वह कोर्ट के सामने रमना मैदान स्थित स्टैंड से कुछ दूर पर अपनी बाइक लगा रहा था, तो वहां स्टैंड वाला आया और उससे टिकट का पैसा मांगने लगा. जब उसने कहा कि मैंने अपनी बाइक स्टैंड से दूरी पर लगाया है. तो उसके द्वारा कहा गया कि ठीक है. जल्दी आकर बाइक ले जाना. जब वह कोर्ट से बाहर आकर अपनी बाइक लेकर जा रहा था, तभी वहां मौजूद स्टैंड कर्मी द्वारा उससे जबरन पैसा मांगा जाने लगा. जब उसने पैसे देने से इंकार किया. तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










