झगड़ा के दौरान बीच बचाव करने गये किशोर को मारा चाकू

Updated:
विज्ञापन

जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाजनवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ले में बुधवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ले में बुधवार की दोपहर झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गये किशोर को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी किशोर को चाकू बाएं साइड गर्दन एवं सीने पर लगा है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी मनोज कुमार का 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है. इधर, आयुष कुमार ने बताया कि अनाइठ में अभिषेक कुमार नामक लड़के की चाय दुकान है, जहां पर उसका कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. जब वह लाइब्रेरी से वापस घर लौट रहा था, तभी वह वहां झगड़ा छुड़ाने लगा. उसी दौरान अभिषेक कुमार द्वारा जिस लड़के से झगड़ा हो रहा था, तो उसे चाकू मारा जा रहा था, लेकिन उसने उसे मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी आयुष कुमार ने अनाइठ मुहल्ले के ही अभिषेक नामक लड़के पर झगड़ा छुड़ाने के दौरान खुद को चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन