बलुआ बाजार में हुई अगलगी में नौ दुकानें जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

अगलगी में लाखों रुपये के सामान का हुआ नुकसान

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार में रविवार की देर रात भीषण अगलगी से अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर नौ दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गयीं. इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

हालांकि शॉर्ट से यह घटना होने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 10 बजे द्वारिका साह की फल व मिठाई की दुकान से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नौ दुकानों का सामान जलकर खाक हो चुका था. आग से सिद्धनाथ साह के पुत्र ईश्वर साह, स्व.सीना साह के पुत्र द्वारिका साह व सुग्गा साह, डब्ल्यू साह, तारकेश्वर पंडित, महेंद्र साह, हरेराम गोंड, सत्येंद्र सिंह तथा आनंद महतो की दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं. गौरतलब है कि सड़क किनारे स्थित इस बाजार में पहले भी दो बार अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से दुकानदारों में भय और आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन