मामूली विवाद में मारपीट में नौ लोग घायल
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 29 Jan 2026 6:05 PM
धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव में हुई घटना
जगदीशपुर.
प्रखंड के धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव में मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच आपस में हिंसक झड़प हो गयी. इस मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया गया. वहीं दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने आरा रेफर कर दिया.एक पक्ष के द्वारिका चौधरी ने बताया कि पिंटू चौधरी घर में घुसकर मेरे घर के बक्सा से पैसा निकाल कर लड़की के नाक से नथिया छीनकर जा रहा था. उसको रोका तो वह हम लोगों से भिड़ गया और मारपीट करने लगा, जिसमें इंद्रमणि, सुमन कुमारी, प्रियंका कुमारी, छोटा बच्चा रिंकू घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष पिंटू चौधरी की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने द्वारिका चौधरी पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम बगीचा में जा रहे थे, तो हम पर जानबूझकर टोन बाजी कर रहे थे. जब मेरी पति उनसे पूछने गये तो उलझ कर उन्हें पीट कर घायल कर दिया गया, जिसमें पिंटू चौधरी, नंदू चौधरी, फूल कुमारी और मुझे मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों में एक तरफ से पांच और एक तरफ से चार लोग घायल हैं, जिसमें से एक पक्ष से घायल पिंटू चौधरी और दूसरे पक्ष के घायल इंद्रमणि को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने आरा रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










