बाइक के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
बड़हरा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
बड़हरा.
स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से विदेशी शराब तथा दो बाइकें जब्त की.पुलिस के अनुसार, केशोपुर-बखोरापुर सड़क मार्ग पर वाहन जांच के दौरान सेमरिया गांव निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र मुकेश सिंह को 750 एमएल की 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई में केशोपुर-सरैंया मुख्य पथ स्थित दुबे छापरा गांव के समीप पक्की सड़क से कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी सैयद के पुत्र आजाद को 180 एमएल के 84 पिस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में शराब और बाइक जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन